Tuesday 29 November 2016

आसान उपायः आपके घर की बरकत बढ़ा सकता है ये 1 सिक्का | 6 Astrology Measures For Good Luck

आसान उपायः आपके घर की बरकत बढ़ा सकता है ये 1 सिक्का

आप जितना कमाते हैं उतना खर्च हो जाता है तो समझ लीजिए आपके घर में बरकत नहीं है। यानी आप कितना भी कमा लें, उसमें कुछ भी बचता नहीं है। अगर आपके साथ भी ये समस्या है तो नीचे लिखा उपाय करें। इस उपाय से आपके घर में बरकत बनी रहेगी और बचत भी होने लगेगी।

उपाय Black magic for love
रास्ते में जाते समय या कहीं और कोई किन्नर नजर आए तो उसे अपनी इच्छा के अनुसार कुछ रुपए आदि भेंट करें। संभव हो तो उसे भोजन भी कराएं। इसके बाद उस किन्नर से आप एक सिक्का (उसके पास रखा हुआ, आपके द्वारा दिया हुआ नहीं) मांग लें। इस सिक्के को अपने गल्ले, कैश बॉक्स या धन स्थान पर रख दें। आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में आपकी सेविंग बढ़ जाएगी और साथ में इनकम भी।

परिवार में सुख- शांति के लिए उपाय
परिवार के सदस्यों में वाद-विवाद होता रहता है, लेकिन जब ये रोज होने लगे तो घर के वातावरण में अशांति फैल जाती है। कभी-कभी ये विवाद कोई बड़ी घटना का रूप भी ले लेते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए नीचे लिखा उपाय करें-

उपाय Voodoo love spell
प्रतिदिन सुबह सूर्योदय के समय घर के उस मटके या बर्तन में से एक लोटा जल लें जिसमें से घर के सभी सदस्य पानी पीते हों और उस जल को अपने घर के प्रत्येक कमरे में, घर की छत पर तथा हर स्थान पर छिड़कें। इस दौरान किसी से कोई भी बात नहीं करें एवं मन ही मन ऊँ शांति ऊँ मंत्र बोलते रहें। कुछ ही समय में आपकी यह समस्या दूर हो जाएगी।

रोगों से मुक्ति के लिए उपाय
भगवान शंकर अपने भक्तों को सभी सुख प्रदान करते हैं। यहां तक कि वे मरणासन्न भक्त को भी नया जीवन प्रदान कर सकते हैं। शिव हर प्रकार से अपने भक्तों आरोग्य प्रदान करते हैं। सोमवार के दिन यदि नीचे लिखा उपाय किया जाए तो रोगों से छुटकारा मिल सकता है।

उपाय Vashikaran specialist in Bangalore
किसी भी सोमवार को भगवान शिव के मंदिर में जाकर शिवलिंग का दूध एवं काले तिल से अभिषेक करें। अभिषेक के लिए तांबे के बर्तन को छोड़कर किसी अन्य धातु के बर्तन का ही उपयोग करें। अभिषेक करते समय ऊँ जूं स: मंत्र का जाप करते रहें। इसके बाद भगवान शिव से रोग निवारण के लिए प्रार्थना करें। भगवान शिव की कृपा से आप शीघ्र ही आप रोग मुक्त हो सकते हैं।

तेज दिमाग के लिए उपाय
यदि आपकी बुद्धि प्रखर है तो आप कोई भी काम बड़ी ही सहजता से कर सकते हैं और बड़े से बड़े संकट का सामना भी आसानी से करते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपका दिमाग भी कम्प्यूटर से तेज चले तो नीचे लिखे मंत्र का विधि-विधान से जाप करें। इस मंत्र के जाप से बुद्धि तेज होती है।

मंत्र
सर्वस्य बुद्धिरूपेण जनस्थ ह्रदि संस्थिते।
स्वर्गापवर्गके देवि नारायाणि नमोस्तुते।।

जाप विधि 
- प्रतिदिन सुबह स्नान आदि करने के बाद तुलसी के पौधे के सामने घी का दीया जलाएं।
- इसके बाद कुश के आसन पर बैठकर तुलसी की माला से इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें।
- कुछ ही दिनों में आपको स्वयं के अंदर परिवर्तन महसूस होगा।

मनचाही नौकरी के लिए उपाय
वर्तमान समय में बेरोजगारी एक बहुत बड़ी समस्या है। नौकरी न होने के कारण न तो समाज में मान-सम्मान मिलता है और न ही घर-परिवार में। यदि आप भी बेरोजगार हैं और बहुत प्रयत्न करने पर भी रोजगार नहीं मिल रहा है, तो निराश होने की कोई जरुरत नहीं है। कुछ साधारण उपाय करने से आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। ये उपाय इस प्रकार हैं-

उपाय
किसी शनिवार को हनुमानजी के मंदिर में जाकर सवा किलो मोतीचूर के लड्डुओं का भोग लगाएं। घी का दीपक जलाएं और मंदिर में ही बैठकर लाल चंदन की या मूंगा की माला से 108 बार नीचे लिखी चौपाई का जाप करें-

चौपाई
कवन सो काज कठिन जग माही।
जो नहीं होय तात तुम पाहिं।।

इसके बाद 40 दिनों तक रोज अपने घर के मंदिर में इस चौपाई का जाप 108 बार करें। शीघ्र ही आपकी समस्या का समाधान हो सकता है।

गोमती चक्र के उपाय
ज्योतिषीय उपायों में अनेक वस्तुओं का उपयोग किया जाता है। गोमती चक्र भी इनमें से एक है। गोमती चक्र कम कीमत वाला एक ऐसा पत्थर है जो गोमती नदी में मिलता है। यदि इसका विधि-विधान से कही प्रयोग किया जाए तो कई तरह की परेशानियां अपने आप ही समाप्त हो जाती हैं। गोमती चक्र से उपाय इस प्रकार हैं-

* यदि कोर्ट-कचहरी जाते समय घर के बाहर गोमती चक्र रखकर उस पर दाहिना पांव रखकर जाएं तो उस दिन कोर्ट-कचहरी में सफलता प्राप्त होने के योग बढ़ जाते हैं।

* यदि शत्रु बढ़ गए हों तो जितने अक्षर का शत्रु का नाम है, उतने गोमती चक्र लेकर उस पर शत्रु का नाम लिखकर उन्हें जमीन में गाड़ दें तो शत्रु परास्त हो जाएंगे।

*  यदि पैसों से संबंधित समस्या है तो 5 गोमती चक्र धन स्थान यानी ऐसी जगह रखें, जहां आप पैसे रखते हों। धन की समस्या समाप्त हो सकती है।

If you want more information visit our website or contact our Vashikaran Specialist

3 comments: